- Hindi News
- नशे में घूम रहा एएसआई निलंबित, आरआई को नोटिस
नशे में घूम रहा एएसआई निलंबित, आरआई को नोटिस
एसपीशरत कविराज ने मंगलवार को नशे में घूम रहे एक एएसआई को निलंबित कर दिया। साथ ही पुलिस लाइन के आरआई को 17 सीसी का नोटिस दिया है। एसपी ने बताया कि पुलिस लाइन में तैनात एएसआई लालचंद मीणा शराब पी कर जा रहा था। एएसआई का मेडिकल मुआयना करवाया गया। इसके बाद उसे निलंबित कर दिया गया। इस आरोप में आरआई को भी 17 सीसी का नोटिस दिया गया है।