हमेशा सकारात्मक सोच रखें: साध्वी
संगरिया. दिव्यज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से मंगलवार रात को ढाबां गांव में सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साध्वी सोनिया भारती ने कहा कि मनुष्य को जिंदगी में हमेशा सकारात्मक सोच रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नकारात्मक विचारों से मनुष्य कई बीमारियों का शिकार हो जाता है। इस मौके पर महिला पुरुषों ने भाग लिया।
संगरिया. प्रवचन करतीं साध्वी