पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों से अब सख्ती से निपटेंगे

नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों से अब सख्ती से निपटेंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यातायातनियमों की पालना नहीं करने वाले वाहन चालकों से सख्ती से निपटा जाएगा। इसके लिए अब समझाइश नहीं नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह बात नवनियुक्त यातायात प्रभारी कविता पूनिया ने ट्रैफिक थाना में बुधवार को पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय पर बिगड़ी यातायात व्यवस्था में सुधार शुरू हो गया है। पुलिस अधीक्षक शरत कविराज यातायात व्यवस्था सुचारू करने के प्रति गंभीर है। लापरवाह वाहन चालकों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस में नफरी बढ़ाई गई है। खासकर महिला वाहन चालकों पर विशेष निगरानी के लिए पहली बार ट्रैफिक पुलिस में 39 महिला कांस्टेबलों का जाब्ता लगाया गया है। इससे ट्रैफिक जाब्ता 30 से बढ़कर अब 69 हो गया है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस सुगम सुचारू यातायात व्यवस्था मुहैया कराने के प्रति संकल्पित है, लेकिन अकेले पुलिस इसमें कुछ नहीं कर सकती। आमजन के सहयोग से ही पुलिस यातायात व्यवस्था सुचारू कर सकती है। इसमें आमजन के साथ सामाजिक संगठनों का भी सहयोग लिया जाएगा। नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के वाहन सीज चालान की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि स्कूली वाहन जांच के सात दिवसीय अभियान के तहत समझाइश की गई। स्कूलों में जागरूकता शिविर लगाकर यातायात नियमों की जानकारी दी गई। अब अगर किसी स्कूली वाहन में नियमों का उल्ल्घंन होता पाया गया तो समझाइश नहीं कार्रवाई की जाएगी।

इनपर रहेगी विशेष नजर

यातायातप्रभारी कविता पूनिया ने बताया कि बिना सीट बैल्ट, बिना हेलमेट, बिना नंबरी निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने वाले वाहन चालकों पर विशेष नजर रहेगी। ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार जुर्माना वाहन सीज करने की कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय पर अधिक भीड़भाड़ के कारण व्यस्त रहने वाले ट्रैफिक पाइंट चिन्हित किए गए हैं। जंक्शन में भगतसिंह चौक, सतीपुरा चौराहा, चूना फाटक, टाउन में गुरुद्वारा चौराहा आदि ट्रैफिक पाइंट चिन्हित किए गए हैं। इन स्थानों पर तीन से चार महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटियां लगाई गई है।

हनुमानगढ़. टाउन में चालान काटती ट्रैफिक इंचार्ज कविता पूनियां