पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जर्जर घोषित स्कूल में पढ़ रहे हंै बच्चे

जर्जर घोषित स्कूल में पढ़ रहे हंै बच्चे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामपंचायत बशीर में पांच वर्षों से बच्चे जर्जर घोषित राजकीय माध्यमिक स्कूल भवन में पढ़ने को मजबूर हैं। ऐसे में बच्चों के साथ दुर्घटना होने की आशंका है। बुधवार को ग्रामीणों ने इस संबंध में कलेक्टर को ज्ञापन सौंप जर्जर भवन को ध्वस्त किए जाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि ग्राम पंचायत में स्थित स्कूल भवन का दक्षिणी भाग पूरी तरह से जर्जर अवस्था में है और इसके आगे का बरामदा गिर चुका है। स्कूल के शेष कमरों की छतें कभी भी गिर कर बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। पीडब्ल्यूडी की ओर से 30 सितंबर 2009 को स्कूल भवन को नकारा घोषित कर दिया गया लेकिन प्रशासन द्वारा अभी तक इस भवन को ध्वस्त नहीं किया गया। इससे बच्चों के साथ दुर्घटना की आशंका से ग्रामीण चिंतित है। ग्रामीणों की मांग है कि स्कूल भवन को ध्वस्त कर पुर्ननिर्माण कराया जाए। ज्ञापन देने वालों में सरपंच बलकरण सिंह, गोशाला अध्यक्ष सहदेव खद्दा, पृथ्वीराम रेवाड़, इंद्राज ढिल्लो, राजपाल ज्याणी, देवीलाल गोदारा, भामाशाह दलीप खद्दा, लालचंद रेवाड़ आदि शामिल थे

हनुमानगढ़. बशीर गांव के रामावि में नकारा घोषित किए गए भवन को ध्वस्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण