छह हजार नकदी बरामद, तीन जुआरी पकड़े
हनुमानगढ़| जंक्शनपुलिस ने ताश के पत्तों पर दांव लगाते तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से छह हजार रुपए नकदी बरामद की है। एएसआई शंभुदयाल ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली कि खुंजा में धर्मकांटा के पास कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने ठिकाने पर दबिश दी तो शाहनवाज,गुलाब खां सोनू निवासी जंक्शन ताश के पत्तों पर दांव लगाते दबोचे गए। पुलिस आरोपितों के खिलाफ जुआ अध्यादेश के तहत कार्रवाई कर रही है।