- Hindi News
- नशीली दवा से भरे दस कार्टन सीज, दो गिरफ्तार
नशीली दवा से भरे दस कार्टन सीज, दो गिरफ्तार
हनुमानगढ़| टाउनपुलिस औषधि विभाग ने बुधवार अलसुबह संयुक्त कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में रेक्सकॉफ की 1197 शीशियां बरामद की। उक्त दवाओं को नशे के रूप में उपयोग के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने इस आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के खिलाफ औषधि एवं कॉस्मेटिक अधिनियम 1940 के तहत मामला दर्ज किया। एएसआई ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि जयपुर से एक निजी बस में भारी मात्रा में नशीली दवाएं लाई जा रही हैं। सूचना के आधार निजी बस से दो व्यक्ति लगेज मे रखे कार्टन उतरवाने के लिए नीचे उतरे। इस पर पुलिस ने दोनों को धर दबोचा।