- Hindi News
- सरहिंद फीडर: आरडी 440 पर क्राॅस रेगुलेटर का निर्माण शुरू
सरहिंद फीडर: आरडी 440 पर क्राॅस रेगुलेटर का निर्माण शुरू
सरहिंदफीडर के आरडी 440 पर पांच करोड़ तीस लाख की लागत से बनने वाले क्राॅस रेगुलेटर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। ठेकेदार ने जेसीबी मशीन एवं ट्रैक्टर लगा कर डायवर्सन बनाने का काम शुरू कर दिया है। उधर, विद्युत निगम गेट के ऊपर से निकलने वाली बिजली लाइनों को भी शिफ्ट कर रहा है।
अधिकारियों के मुताबिक निर्माण कार्य एक वर्ष में पूरा कर दिया जाएगा। गेट बनने से किसानों की बड़ी समस्या का निदान हो जाएगा। क्योंकि सरहिंद फीडर में पानी की मात्रा शून्य के दौरान लिंक का पानी 496 हेड से वापस जाना शुरू हो जाता है। इस कारण किसानों को सौ से डेढ़ क्यूसेक पानी का नुकसान उठाना पड़ रहा है। गेट बनने के बाद किसानों को काफी राहत मिलेगी। यह राशि राज्य सरकार ने स्वीकृत की है।
राज्य सरकार उच्चाधिकारियों को लिखा है
^भाखड़ानहर में पानी जाने से किसानों को नुकसान हो रहा है। इस नहर में दीवार बना कर रोकने के बारे में उच्चाधिकारियों एवं राज्य सरकार को लिखा हुआ है। मामला हरियाणा सरकार से भी जुड़ा हुआ है तो देरी हो रही है। जल्द ही इस समस्या के हल होने की उम्मीद है। कुलदीपबिश्नोई, एसईइंदिरा गांधी नहर परियोजना, हनुमानगढ़
ढाबां. डायवर्सन बनाने में लगी जेसीबी एवं ट्रैक्टर।