पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 8वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता :जयपुर के खिलाड़ियों का दबदबा कायम

8वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता :जयपुर के खिलाड़ियों का दबदबा कायम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता | श्रीगंगानगर

स्पैंगलपब्लिक स्कूल द्वारा पंचायती धर्मशाला में आयोजित 8वीं राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी जयपुर के खिलाड़ियों ने अपना दबदबा कायम रखते हुए अपने-अपने मुकाबले जीते और पहले नंबर रहे। वहीं, श्रीगंगानगर के मनदीप, राजेश योगेश ने शानदार पंच मारकर अगले दौर में प्रवेश किया।

परिणाम: 56 किग्रा. भार वर्ग

जयपुरके आशीष वर्मा ने श्रीगंगानगर के अकरम अली को, अजमेर के विष्णु साहू ने भरतपुर के कमल सिंह को, जोधपुर के सुरेश चौधरी ने हनुमानगढ़ के सुधीर चौधरी को, कोटा के रामकरण ने श्रीगंगानगर के युवराज को, चुरू के अनिल कुमार ने झुंझुनू के कर्मवीर समैर को, जयपुर के अभिजीत ने बीकानेर के जितेंद्र को, जोधपुर के रोहित शर्मा ने हनुमानगढ़ के राजेंद्र कुमार को, अजमेर के आजाद खान ने भरतपुर के ओम प्रकाश को मात दी।

60किग्रा. भार वर्ग

जयपुरके मोहित सिंह ने पाली के सुमित सिंह को, जोधपुर के अविनाश चौहान ने चुरू के सुरेश कुमार सैनी को, जयपुर के विश्वजीत ने बीकानेर के नीरज को, भरतपुर के विक्रम सिंह ने झुंझुनू के विकास कुमार को, हनुमानगढ़ के जोरावर सिंह ने वेद प्रकाश को, बीकानेर के अजय सिंह गहलोत ने चुरू के शीश राम माहिया को हराया।

65किग्रा. भार वर्ग

जयपुरके नरेंद्र ने बीकानेर के प्रशांत को, श्रीगंगानगर के मनदीप भट ने झुंझुनू के चंदन को, जोधपुर के गोपाल विश्नोई ने चुरू के संदीप को, श्रीगंगानगर के राजेश ने कोटा के योगेंद्र को, हनुमानगढ़ के सौरभ प्रकाश ने भरतपुर के नरेंद्र मीना को, श्रीगंगानगर के योगेश ने झुंझुनू के अमर सिंह को, जयपुर के गुरविंदर सिट ने सीकर के शौर्य शर्मा को हराया।

70किग्रा. भार वर्ग

जयपुरके मुकेश ने सीकर के विक्रम सिंह को, बीकानेर के पवन ने चुरू के सीताराम को, जोधपुर के जितेंद्र सिंह ने हनुमानगढ़ के प्रदीप सिंह को, जयपुर के नरेंद्र चौधरी ने सीकर के सुमित को करारी शिकस्त दी।

75किग्रा. भार वर्ग

कोटाके अभिषेक ने उदयपुर के प्रवीन गुज्जर को, जोधपुर के सोहन राम ने हनुमानगढ़ के महेश को हराया।

80किग्रा. भार वर्ग

बीकानेरके ललित ने श्रीगंगानगर के धारा मीर को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

श्रीगंगानगर. प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी।