पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वार्थ के लिए बांट दिया मनुष्य को :कुमार स्वामी

स्वार्थ के लिए बांट दिया मनुष्य को :कुमार स्वामी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़. जंक्शन स्थित दुर्गा मंदिर धर्मशाला में दुख निवारण समागम में बुधवार रात ब्रह्मर्षि कुमार स्वामी ने कहा कि भगवान ने तो मनुष्य को जन्म दिया था, लेकिन उसने अपने स्वार्थों के लिए इन्हें धर्म-जाति के नाम पर बांट दिया।

उन्होंने कहा कि प्रभु कृपा दुख निवारण पाठ किसी भी धर्म गुरु को मानने वाला व्यक्ति कर सकता है। नित्य रूप से पाठ करने से मनुष्य के सभी दुख दूर हो जाएंगे। समागम में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित आसपास के क्षेत्र से आए लोगों ने स्वामी का प्रवचन सुने और बीज मंत्र लिए। इससे पूर्व ब्रह्मर्षि श्री कुमार के यहां पहुंचने पर डॉ.बीके चावला, शगन वाट्स, सुमन चावला, उपसभापति नगीना बाई, राजेंद्र मुंजाल, सरदारीलाल, अमित सहूर अरोड़वंश पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

भगवतीमां का पाठ करने से दूर होते हैं दुख: भगवतीमाता का पाठ करने से मन वांछित इच्छा पूरी होती है। निष्कीलन पाठ करने से मनुष्य के केवल पाप नष्ट होते हैं बल्कि मोक्ष भी प्राप्त होता है।
उन्होंने कहा इस आलोक को हर धर्म संप्रदाय का व्यक्ति सहजता से कर सकता है। जो दैवीय पाठ के रहस्य को नहीं जानता वह लाख पाठ कर भी जाप की सिद्धि प्राप्त नहीं कर सकता। जो इस रहस्य को जानता है उसे दस पाठ करने से भी पापों से मुक्ति मिल जाती है। उन्होंने मां भगवती के नौ दिव्य रूपों के बारे में जानकारी दी।