- Hindi News
- अच्छे कार्योंं में बढ़ चढ़कर भाग लें डॉक्टर
अच्छे कार्योंं में बढ़-चढ़कर भाग लें डॉक्टर
संगरिया| आरएमपीएसोसिएशन की बैठक बुधवार को सरकारी अस्पताल में ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संजीव चौधरी की अध्यक्षता में हुई। चौधरी ने कहा कि डॉक्टर मरीज के लिए भगवान होता है। इसलिए भलाई के कार्यो में बढ़-चढ़ कर लें। डॉक्टरों को मच्छर रोधी छिड़काव अभियान चलाने, नसबंदी शिविर में सहयोग देने, 18 जनवरी 22 फरवरी को पल्स पोलियो अभियान में सहयोग देने, नशावृत्ति में संलिप्त युवाओं को नशामुक्त करने के लिए हर स्तर पर प्रयास करने का आह्वान किया। इस मौके पर आरएमपी एसोसिएशन अध्यक्ष बलविंद्र सिंह, सचिव जगसीर सिंह,डॉ. रणजीत रंगी आदि ने विचार व्यक्त किए।