जंक्शन टाउन में 75 किलो पॉलीथिन जब्त की
हनुमानगढ़| नगरपरिषदकी ओर से पॉलीथिन पकड़ने का अभियान जारी है। बुधवार को 75 किलो पॉलीथिन जब्त की गई। टाउन में आयुक्त श्रवण बिश्नोई के नेतृत्व में स्वच्छता निरीक्षक जगदीश सिराव आदि की टीम ने सब्जी मंडी मुख्य बाजार में कार्रवाई की। इसमें 25 किलो पॉलीथिन जब्त की गई। अ्रायुक्त ने ट्रांसपोर्ट कंपनियों पर जाकर गोदामों की जांच की। उन्होंने ट्रांसपोर्टरों से पॉलीथिन का लदान नहीं करने में सहयोग की अपील की। जंक्शन में एईएन सुभाष बंसल स्वच्छता निरीक्षक गौरीशंकर ने विभिन्न दुकानों पर कार्रवाई की। इस दौरान 50 किलो पॉलीथिन जब्त की गई।