पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनरेगा कार्य शुरू करने की मांग को लेकर श्रमिकों का प्रदर्शन

मनरेगा कार्य शुरू करने की मांग को लेकर श्रमिकों का प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनरेगाकार्य शुरू करने की मांग को लेकर मनरेगा श्रमिकों ने बुधवार को टाउन स्थित पंचायत समिति कार्यालय पर प्रदर्शन किया। बीडीओ के नाम ज्ञापन लेखाधिकारी डीपी शर्मा को सौंपा।

ज्ञापन में बताया कि ग्राम पंचायतों में पिछले पांच माह से कार्य बंद होने के कारण श्रमिक खाली बैठे हैं। ग्राम पंचायतों में छह नंबर फार्म भी नहीं भरे जा रहे हैं। इससे श्रमिकों को खासी परेशानी हो रही है। मांग है कि मनरेगा मजदूरों को काम दिया जाए ताकि बचे समय में मजदूर अपने कार्य दिवस पूरे सकें।

ज्ञापन में चेतावनी दी कि अगर शीघ्र कार्य शुरू नहीं किया तो माकपा मनरेगा मजदूरों के साथ आंदोलन करेगी। इस वर्ष मनरेगा का काम बहुत ही कम चला है। अधिकारियों की ओर से मनमानी कर मनरेगा को बंद किया जा रहा है। सहजीपुरा ग्राम पंचायत में दूधवाली ढाणी में तो एक- एक पखवाड़ा कार्य ही हुआ है इसी तरह दूसरी जगह भी यही हालात है। जोरावरपुरा में भी कार्य बंद पड़ा है। ज्ञापन देने वालों में माकपा जिला सचिव रघुवीर वर्मा, बहादुरसिंह चौहान, शेरसिंह, राजेंद्र रंधावा, श्यामलाल अरोड़ा, गोपीराम, दलीप सुथार, मिलखराज आदि शामिल थे।

हनुमानगढ़. समस्याओं को लेकर पंचायत समिति के अधिकारी को ज्ञापन देते माकपा के नेता।