सुखमणि साहिब के पाठ का भोग डाला
हनुमानगढ़| सुखमणिसाहिब सोसायटी की ओर से टाउन स्थित नवजीवन नशामुक्ति केंद्र में बुधवार को सुखमणि साहिब का पाठ किया गया। इसमें गुरु के गान के साथ पाठ का भोग डाला गया। इसमें गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार सुखमणि सोसायटी की महिला सदस्यों ने केंद्र में इलाज ले रहे लोगों के स्वास्थ्य की कामना की। इस मौके पर परमजीत, सुरजीत कौर, नीरू कत्यिाल, हरजिंद्र कौर ने गुरु महिमा बखान किया। संस्था के हरनाथ सिंह राजवीर सिंह शेखावत ने आभार जताया।