- Hindi News
- लापरवाही बरतने पर दो सफाई कर्मचारी निलंबित
लापरवाही बरतने पर दो सफाई कर्मचारी निलंबित
नगरपरिषदआयुक्त श्रवण बिश्नोई ने बुधवार सुबह टाउन क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इसके तहत सफाई कर्मियों की हाजिरी ली और चेतावनी के बावजूद लापरवाही बरतने पर दो सफाई कर्मियों को निलंबित कर दिया। इसमें कालूराम पुत्र इंद्रकुमार विनोद पुत्र लालचंद शामिल है। आयुक्त ने बताया कि दोनों कर्मचारियों को काफी समय से जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए चेतावनी दी जा रही थी। इस दौरान आयुक्त ने पुरानी नगरपालिका भवन परिसर में सफाई कर्मचारियों की एक-एक कर हाजरी ली और कौन कर्मचारी कहां सेवा दे रहा है, इसके बारे में पता किया। उन्होंने लापरवाह कर्मचारियों को निलंबित किए जाने की चेतावनी भी दी। इस मौके पर पार्षद महादेव भार्गव, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.केदार गुप्ता, स्वच्छता निरीक्षक जगदीश सिराव आदि मौजूद थे।