पानी चोरी रोकने की मांग
पीलीबंगा. भारतीयकिसान संघ शाखा का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को विभिन्न मांगों को लेकर उपखंड अधिकारी हर्षवर्धन सिंह राठौड़ से मिला और ज्ञापन सौंपा।
इसमें क्षेत्र में नहरों से हो रही पानी चोरी रोकने, यूरिया खाद की किल्लत को दूर करने की मांग की। इसकी कमी से किसान परेशान है। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने कृषि उपज मंडी समिति सचिव को भी एक ज्ञापन सौंपकर उन्हें ग्वार की बोली दोपहर 3 बजे की जगह सुबह 11 बजे करवाए जाने एवं नरमे की सरकारी खरीद का तौल बढ़ाने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष प्रेम बेनीवाल, तहसील अध्यक्ष रामकुमार धारणियां, उपाध्यक्ष सुरेंद्र डेलू गोपीराम सहित अनेक किसान शामिल थे।