विधायक ने विकास कार्यों का लोकार्पण
जाखड़ांवाली. गांवमें सीसी रोड, किसान सेवा केंद्र और श्मशान भूमि के शेड का उद्घाटन बुधवार को पीलीबंगा विधायक द्रोपती मेघवाल ने किया। सरपंच मंगतराम गोदारा ने विधायक को पुष्प गुच्छ भेंटकर बस स्टैंड पर स्वागत किया।
समारोह के मुख्य अतिथि विकास अधिकारी दलीप कुमार थे। विधायक सरपंच मंगतराम गोदारा ने बस स्टैंड से लेकर मुखराम गोदारा के घर तक 18 लाख पांच हजार की लागत से बनी सीसी रोड़ का लोकार्पण किया। इसके बाद पंचायत घर के पास बने दस लाख रुपए की लागत से किसान सेवा केंद्र का लोकार्पण किया गया। इसी प्रकार श्मशान भूमि में तीन लाख रुपए की लागत से बने शेड का लोकार्पण किया गया।
सेम समस्या पर गंभीर हुई विधायक विधायक ने कहा की सेम ने हजारों परिवारों को बर्बाद कर दिया। इसके लिए राज्य सरकार से मिलकर समस्या का निस्तारण किया जाएगा।