पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संभागीय बैठक में सिंचाई पानी सहित अन्य मुद्दों पर हुआ मंथन

संभागीय बैठक में सिंचाई पानी सहित अन्य मुद्दों पर हुआ मंथन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदिरागांधीनहर परियोजना में आने वाले समय में सिंचाई पानी की कमी के चलते जिले में संभावित किसान आंदोलन को लेकर सरकार प्रशासन गंभीर है। यही कारण है कि सूरतगढ़ में हुई संभागीय बैठक में सिंचाई पानी की कमी का मुद्दा मुख्य रहा। नगरपालिका सभागार में बुधवार को संभागीय आयुक्त सुबीर कुमार की अध्यक्षता में संभाग स्तरीय प्रशासनिक पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई।

इसमें श्रीगंगानगर कलेक्टर आरएस जाखड़, हनुमानगढ़ कलेक्टर पीसी किशन, बीकानेर कलेक्टर आरती डोगरा, चूरू कलेक्टर अर्चनासिंह, एसपी हरीप्रसाद शर्मा, संतोष चालके, राहुल कोटकी प्रशासनिक पुलिस अधिकारी मौजूद थे। संभागीय आयुक्त ने आने वाले समय में सिंचाई पानी को लेकर संभावित आंदोलन को लेकर प्रशासनिक पुलिस अधिकारियों से कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि पौंग बांध में इस बार 25 प्रतिशत पानी होने के कारण आने वाले दो माह में सिंचाई पानी को लेकर दिक्कत सकती है। संभागीय आयुक्त ने बैठक के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि सीएम खुद पानी के मुद्दे को लेकर गंभीर हैं। जिले में पानी को लेकर कानून व्यवस्था नहीं बिगड़े अधिकारियों को अभी से सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने बताया कि एक ओर पंचायत चुनाव होने हैं तो दूसरी ओर पानी का संकट। ऐसी स्थिति में कानून व्यवस्था बनी रहे इस पर बैठक में मंथन किया गया है। संभागीय आयुक्त ने बताया कि श्रीगंगानगर जिले में गंगनहर परियोजना में सिंचाई पानी, बुड्ढा जोहड़, डेरा सच्चा सौदा, हनुमानगढ़ में मीरा कॉलेज को लेकर लोग आंदोलित हो सकते हैं।