पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रधानाध्यापक पदोन्नति की सिफारिश निरस्त करें

प्रधानाध्यापक पदोन्नति की सिफारिश निरस्त करें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थानशिक्षा सेवा परिषद रेसा के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को एडीएम को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पांच सूत्री मांगें हल करने की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की मंत्रिमंडलीय सब कमेटी द्वारा शासन के अंतिम माह में प्रधानाचार्य के पद पर पदोन्नति के लिए प्रधानाध्यापक 33 प्रतिशत व्याख्याता 67 प्रतिशत के अनुसार करने की सिफारिश की गई थी। इस सिफारिश को रद्द कर प्रधानाचार्य पद पर 100 प्रतिशत पदोन्नति प्रधानाध्यापकों से की जानी चाहिए। इस व्यवस्था से शिक्षा व्यवस्था पर कुप्रभाव पड़ेगा जिला शिक्षा अधिकारी उच्च पद कभी नहीं भरे जा सकेंगे। ज्ञापन देने वालों में सभाध्यक्ष मोहनलाल स्वामी, अध्यक्ष रामेश्वरलाल गोदारा, उपाध्यक्ष शैलेंद्र थोरी, कोषाध्यक्ष घनश्याम शर्मा, संयुक्त मंत्री राजेंद्र यादव, जिला मंत्री महेंद्र कुमार शर्मा आदि मौजूद थे।