पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्ड विकास समिति गठित पार्क गोद लेने का निर्णय

वार्ड विकास समिति गठित पार्क गोद लेने का निर्णय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़. टाउनके वार्ड 29 में वार्ड विकास समिति का बुधवार को सर्वसम्मति से गठन किया गया। मदनलाल जांगिड़ को अध्यक्ष, नेक मोहम्मद को उपाध्यक्ष, पृथ्वी सोनी को कोषाध्यक्ष, पवन सिंगला को मंत्री नियुक्त किया गया। यह विकास समिति वार्ड के विकास में सभी को साथ लेकर विकास कार्य कराएगी। समिति की ओर से जाकिर हुसैन पार्क को गोद लेने का निर्णय लिया गया। नवगठित समिति सदस्यों ने वार्ड में सफाई कर श्रमदान किया। इस मौके पर पार्षद राजेंद्र बैद, राजकुमार बत्तरा, सतपाल गर्ग आदि मौजूद थे।