पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यहां मीरा कॉलेज का जिक्र मत करो मीडिया वाले बैठे हैं: आचार्य

यहां मीरा कॉलेज का जिक्र मत करो मीडिया वाले बैठे हैं: आचार्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपाकी बैठक जंक्शन स्थित दुर्गा मंदिर धर्मशाला में बुधवार को जिला प्रभारी सत्यप्रकाश आचार्य की अध्यक्षता में हुई। इसमें 13 दिसबंर को भाजपा सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर जयपुर में प्रस्तावित कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों और भाग लेने के बारे में चर्चा की गई। जिला प्रभारी सत्यप्रकाश आचार्य ने सभी मंडल प्रभारियों से कहा कि बसों में कार्यकर्ताओं की संख्याओं को लेकर पोल पटी नहीं चलेगी।

ऐसा ना हो कि एक बस में दस या बीस कार्यकर्ता हो। इसके लिए बसों की जांच होगी। अगर जांच के दौरान बसों में कार्यकर्ता कम पाए गए तो मंडल प्रभारियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। जिला प्रभारी ने मंडल वाइज जिले से जाने वाली बसों की जानकारी ली। इस दौरान जब संगरिया मंडल प्रभारी से बसों के बारे में पूछा गया तो मंडल महामंत्री संजय जिंदल, देहात अध्यक्ष श्याम मित्तल आदि ने कहा कि साहब इस बार संगरिया में मीरा कॉलेज का सरकारीकरण रद्द कर दिया गया है। इस वजह से लोग आमरण अनशन पर बैठे है। बसें कम ही होंगी। इस पर जिला प्रभारी सत्यप्रकाश आचार्य ने इशारा करते हुए कहा कि यहां मीरा कॉलेज का जिक्र मत करो यहां मीडिया वाले बैठे हैं। जिला प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को पंचायती राज चुनाव में कमर कसने की बात कही।

प्रदेश मंत्री कैलाश मेघवाल ने कहा कि जिले के 13 मंडलों से कुल 155 बसें जयपुर जाएंगी। उन्होंने बताया कि भोजन ठहरने की व्यवस्था निशुल्क रहेगी। जयपुर जाने वाले कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी संबंधित मंडल प्रभारी की होगी। मंडल प्रभारी की जिम्मेदारी है कि बसों में जाने वाले प्रत्येक कार्यकर्ताओं का नाम, फोन नंबर, जिला, गांव आदि जानकारी जुटाएं।

वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक बस पर संबंधित विधानसभा का नाम, एमएलए का नाम और भाजपा का झंडा होना अनिवार्य है। बैठक में भाजपा नेता अमित सहू, जिला उपाध्यक्ष भीम सिंह राघव, चरणसिंह, जिला महामंत्री जुगल किशोर गौड़, मुकुंदसिंह, मंडल अध्यक्ष डॉ. भारत भूषण, उपसभापति नगीना बाई, पूर्व उपसभापति पार्षद कालूराम शर्मा आदि मौजूद थे।

सक्रियसदस्य के लिए बनाने होंगे सौ सदस्य

जिलाप्रभारी ने कहा कि जिले में सदस्यता अभियान जारी है। इसके लिए बलवीर बिश्नोई को जिला संयोजक बनाया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का सक्रिय सदस्य बनने के लिए आपको सौ नए सदस्य बनाने होंगे। इसके बाद आप भाजपा