पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेज में मनाया मानवाधिकार दिवस

कॉलेज में मनाया मानवाधिकार दिवस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़. टाउनस्थित एन एम लॉ कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में बुधवार को मानवाधिकार दिवस मनाया गया। प्राचार्य प्रो.विमलेंदु तायल ने बताया कि मानव अधिकारों को पहचान देने और वजूद को अस्तित्व में लाने के लिए मानव अधिकार दिवस मनाया जाता है। देश में 28 सितंबर 1993 को मानवाधिकार कानून लागू किया गया। इसके बाद 12 अक्टूबर 1993 को राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग का गठन किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ब्रजेश अग्रवाल एवं डॉ.केबी ओझा व्याख्याता मो . इमरान फैजानूर रहमान आदि मौजूद थे।