स्वच्छता अभियान में सहयोग दें संस्थाएं
पीलीबंगा. स्वच्छताअभियान को लेकर उपखंड अधिकारी हर्षवर्धन सिंह राठौड़ ने बुधवार को उपखंड कार्यालय में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों, धर्मशालाओं मैरिज पैलेस के संचालकों की बैठक ली। उपखंड अधिकारी ने शादियों, पार्टियों अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों में डिस्पोजल का उपयोग नहीं करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि 15 जनवरी के बाद कोई भी धर्मशाला पैलेस में आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रमों में डिस्पोजल का उपयोग करते हुए पाया गया तो उसके लिए धर्मशाला पैलेस संचालक ही जिम्मेवार होगा। उन्होंने सभी उपस्थित सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से भी इस अभियान में सहयोग देने का आह्वान किया। बैठक में अधिशासी अधिकारी गुरदीप सिंह दंदीवाल, सफाई निरीक्षक मोहम्मद रमजान सहित कस्बे की समस्त धर्मशालाओं मैरिज पैलेस के संचालक मौजूद थे।