- Hindi News
- महिला वर्ग में श्रीगंगानगर ने बीकानेर को 5 2 से हराया
महिला वर्ग में श्रीगंगानगर ने बीकानेर को 5-2 से हराया
हनुमानगढ़| व्यापारमंडल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रही 38वीं राज्यस्तरीय (महिला/पुरुष) सीनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता में सोमवार को दूसरे दिन रोचक मुकाबले देखने को मिले। ज्योति यादव सुधीर चौधरी ने बताया कि महिला वर्ग में हनुमानगढ़ ने उदयपुर को 4-0 से हराया। वहीं बारां ने टोंक को 5-1 से, बारा ने जैसलमेर को 3-1 से, जयपुर ने बारा को 9-0 से, सीकर ने उदयपुर को 21-3 से, चूरू ने उदयपुर को 21-4 से, श्रीगंगानगर ने बीकानेर को 5-2 से, अजमेर ने करौली को 4-0 से, महिला ऐकेडमी ने करौली को 14-3 से, भीलवाड़ा ने अजमेर को 8-15 से, महिला एकेडमी ने अजमेर को 13-2 से, करौली ने दौसा को 7-1 से, महिला एकेडमी ने डूंगरपुर को 10-2 से, महिला एकेडमी ने भीलवाड़ा को 12-4 से, अजमेर ने दौसा को 5-0 से तथा डूंगरपुर ने दौसा को 8-1 से हराया। इसी क्रम में पुरुष वर्ग में श्रीगंगानगर ने भरतपुर को 10-0 से, सीकर ने जैसलमेर को 9-1 से, जयपुर ने बारा को 11-2 से, अलवर ने झुंझुनूं को 10-1 से, उदयपुर ने भरतपुर को 14-3 से, करौली ने भरतपुर को 7-2 से, हनुमानगढ़ ने टोंक को 13-3 से, सवाई माधोपुर ने प्रतापगढ़ को 16-4 से, बूंदी ने प्रतापगढ़ को 15-2 से, एयरफोर्स ने बूंदी को 23-10 से, एयरफोर्स ने सवाईमाधोपुर को 10-2 से, झालावाड़ ने डूंगरपुर को 11-3 से, डूंगरपुर ने नागौर को 14-13 से तथा सीकर ने नागौर को 8-1 से मात दी।