पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब सरकारी स्कूलों में भी लगेंगी स्मार्ट क्लासें

अब सरकारी स्कूलों में भी लगेंगी स्मार्ट क्लासें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़| जिलेके सरकारी स्कूलों में कई सालों से धूल फांक रहे कंप्यूटरों को बाहर निकालने के लिए प्रशासन ने नई योजना बनाई है। इस योजना के तहत जिले के सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लासेज शुरू की जाएगी। पायलट प्रोजेक्ट के तहत पहले पांच स्कूलों को चिन्हित किया गया, जिसमें एक-दो दिन में ही स्मार्ट क्लासें लगनी शुरू हो जाएंगी। इसमें सबसे पहले नौवीं और दसवीं के बच्चों को शामिल किया गया है। इसमें बच्चों को कंप्यूटर पर ही शिक्षा दी जाएगी तथा बच्चे प्रतियोगिता में ऑनलाइन भाग ले सकते हैं। यही नहीं कलेक्टर अपने कार्यालय में बैठकर ही मॉनिटरिंग कर सकेंगे तथा यह भी जान सकेंगे कि कौन से बच्चे ने कितने घंटे कंप्यूटर पर पढ़ाई की है। इसका सारा रिकार्ड होगा।

पहलेशिक्षकों को दी जाएगी ट्रेनिंग

इसप्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले शिक्षकों को अलग से ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए पांचों स्कूलों में शिक्षकों का एक ग्रुप बनाया गया है तथा उनका अलग से ई-मेल बनाया जा रहा है। इसके लिए जयपुर से ट्रेनर को बुलाया गया है, जो शिक्षकों को ट्रेनिंग दे रहे हैं। इसके बाद शिक्षक बच्चों को कंप्यूटर पर बच्चों को पढ़ाएंगे। इसमें बच्चों को असाइनमेंट भी दिया जाएगा तथा इंटरनेट के माध्यम से भी पढ़ाई करवाई जाएगी।

इन स्कूलों को किया गया है चिन्हित

एक बार पायलट प्रोजेक्ट के तहत जिले के पांच स्कूलों को चिन्हित किया गया है। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (मा.) मोहनलाल स्वामी ने बताया कि डबलीराठान, जंडावाली , हिरणांवाली, किशनपुरा दिखनादा हनुमानगढ़ जंक्शन के सरकारी स्कूल को चिन्हित किया गया है।

कलेक्टर पीसी किशन से बातचीत