- Hindi News
- मोदी की जनसभा के लिए श्रीगंगानगर हनुमानगढ़ से जुटाएंगे दो लाख लाेग
मोदी की जनसभा के लिए श्रीगंगानगर हनुमानगढ़ से जुटाएंगे दो लाख लाेग
प्रधानमंत्रीनरेंद्रमोदी की 19 फरवरी को प्रस्तावित जनसभा में बीकानेर संभाग से तीन लाख लोगों की भीड़ जुटाई जाएगी। अकेले श्रीगंगानगर हनुमानगढ़ से ही दो लाख लोगों को सभा में लाया जाएगा। जबकि बीकानेर चूरू से 50-50 हजार लोग पहुंचेंगे। भाजपा मुख्यालय ने यह लक्ष्य स्थानीय नेताओं को दिया है। इसके अलावा चार नेताओं की भी ड्यूटी लगाई है। यह भी तय हुआ है कि प्रधानमंत्री सभा में स्वायल हेल्थ कार्ड को लाॅन्च करेंगे, साथ ही किसानों को कृषि कर्मण पुरस्कार भी देंगे।
भाजपा के जिलाध्यक्ष महेंद्रसिंह सोढ़ी ने बताया कि एक लाख लोगों को इकट्ठा करने के लिए 13 फरवरी से जिलेभर में मंडलवार बैठकें ली जाएंगी। 13 फरवरी को सादुलशहर, श्रीगंगानगर, करणपुर केसरीसिंहपुर नगर देहात ब्लाक की बैठकें लेंगे। जबकि 14 फरवरी को पदमपुर, गजसिंहपुर, रायसिंहनगर, अनूपगढ़ ब्लाॅक की बैठकें होंगी। ये बैठकें चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़ सामाजिक न्याय मंत्री अरुण चतुर्वेदी लेंगे। इसके बाद 15 फरवरी से कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी महिला बाल विकास मंत्री अनिता भदेल सूरतगढ़ रहकर पीएम दौरे की तैयारियां देखेंगे। सभा में आने वाले आमजन को दरियों पर बिठाया जाएगा, जबकि प्रदेशभर से आने वाले भाजपा विधायकों आला नेताओं के लिए दो हजार कुर्सियां रखी जाएंगी।
जनसभा में तैनात होंगे दो हजार पुलिसकर्मीे
प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी की जनसभा में दो हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। यह प्रारंभिक सुरक्षा प्लान पुलिस प्रशासन ने बुधवार को तैयार किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनसभास्थल, हेलीपेड आदि का निरीक्षण करने एक-दो दिन में एसपीजी टीम भी श्रीगंगानगर पहुंच रही है। प्रधानमंत्री का विशेष विमान एयरफोर्स की हवाई पट्टी पर उतरेगा।
मंत्रियोंनेताओं के लिए कई रिसोर्ट होंगे बुक
राजस्थानबाहर से आने वाले मंत्रियों नेताओं के लिए प्रशासन कई रिसोर्ट होटल बुक करने पर विचार कर रहा है। कलेक्टर आरएस जाखड़ ने प्रशासनिक टीम के साथ बुधवार को शहर में सूरतगढ़-पदमपुर बाइपास के दो होटल तीन रिसोर्ट का निरीक्षण किया और वहां कमरों में व्यवस्थाएं देखीं। सीईओ, एडीएम सिटी एसडीएम भी उनके साथ थे।
सूरतगढ़ में भी कई रिसोर्ट होटल देखे जा रहे हैं।
पीएम सूरतगढ़ दौरे के दौरान आवश्यकता होने पर किसी भी मंत्री से तत्काल संपर्क कर सकें। इसके लिए सूरतगढ़ में पीएम के लिए अत्याधुनिक वीडियो कांफ्रेंस रूम भी बनेगा। यहां वीडियो कांफ्रेंस के लिए बड़ी मशीनें स्थापित होंगी, ताकि कांफ्रेंस में कोई व्यवधान आए। इसके लिए दिल्ली की टीम सूरतगढ़ आएगी। यह टीम 17 से 20 फरवरी तक यहीं रहेगी।