बच्चों को पिलाई डी वार्मिंग दवा
पीलीबंगागांव स्थित एक पीबीएन आंगनबाड़ी केंद्र राजकीय माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को डी वार्मिंग दवा वितरित की गई। आशा सहयोगिनी सरोज घोयल , सहायिका वेदवंती गोदारा, धनेत्तरसिंह ने एक से पांच वर्ष तक के बच्चों को दवा पिलाई। विश्व हाथ धुलाई दिवस के उपलक्ष में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिक्षा विभाग द्वारा कृमि रोग नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अयालकी गांव के राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को डी-वार्मिंग की गोलियां खिलाई गईं।