- Hindi News
- श्री बांके बिहारी और राधा की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा हुई
श्री बांके बिहारी और राधा की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा हुई
वार्ड20 स्थित केशव भवन में धार्मिक महोत्सव के तहत बुधवार को महर्षि लालजी के सान्निध्य में श्री बांके बिहारी और राधा की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इससे पहले श्री बांके बिहारी और राधा, शिव परिवार की पूजा अर्चना की गई। बाद में हवन किया गया। हवन में कृषि उपज मंडी समिति उपाध्यक्ष विष्णु जिंदल, संजय जिंदल, पवन कुमार, मनोनीत पार्षद हनुमान गोयल,ओम प्रकाश अंगी, सीताराम सोमानी, ओम प्रकाश जालान, ओम प्रकाश शर्मा,अशोक अरोड़ा,हैप्पी नागपाल आदि ने आहुतियां डाली। मंगलवार की रात को श्री बांके बिहारी का कीर्तन किया गया। वरूण बंसल कोटकपुरा और ब्रज रस अर्चना बांवरी अमृतसर ने भजनों से श्रद्धालुओं को निहाल किया।
संगरिया. हवन में आहुतियां डालते श्रद्धालु
संगरिया. मंदिर में स्थापित मूर्तियां