- Hindi News
- वाटर वर्क्स में पसरी गंदगी ग्रामीण पी रहे है दूषित पानी
वाटर वर्क्स में पसरी गंदगी ग्रामीण पी रहे है दूषित पानी
एकतरफ जहां राज्य सरकार स्वच्छ पानी देने का दावा कर रही है वहीं चक 28 एलएलडब्ल्यू में स्थिति विपरीत है। आठ सौ की आबादी वाले चक के ग्रामीणों को दूषित पानी पीना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि डिग्गियों का पानी बिल्कुल भी पीने के लायक नहीं है। वाटर वर्क्स परिसर की सफाई नहीं होने से गंदगी पसरी पड़ी है। गांव में दूषित पानी की सप्लाई लगातार जारी है। ग्रामीण रणजीत, महीराम, रामकुमार, सहीराम, दयाराम राजेंद्र, रायसिह श्रीराम आदि ने बताया कि वाटर वर्क्स में बने फिल्टर नकारा हो चुके हैं। दो फिल्टर से गांव में पानी की सप्लाई हो रही है।
ग्रामीणों ने बताया इस संबंध में जलदाय विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत करवाया गया मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ। इस संबंध में ग्रामीणों का कहना है िक यदि समस्या का समाधान नहीं हुअा तो मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा।
उच्चाधिकारियोंको बताया है
^वाटरवर्क्स की सफाई और फिल्टरों की मरम्मत के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवा रखा है। रणवीरभादू, सरपंच, पक्काभादवां
^इससंबंध में ग्रामीणों ने शिकायत की है। वाटर वर्क्स की जांच कर सफाई करवा दी जाएगी। कुलदीपशर्मा, एईएन, जलदाय विभाग, हनुमानगढ़