- Hindi News
- पशु जाने से बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, बाइक सवार की मौत
पशु जाने से बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, बाइक सवार की मौत
पंडितांवालीरोड पर मंगलवार देर शाम को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। इस संबंध में पुलिस ने मृग दर्ज की है। जानकारी के अनुसार मृतक के भाई रायसाहब पुत्र दलीप कुमार सुथार निवासी चक 30 एनडीआर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसका भाई जोरा उर्फ बंशीलाल (31) मंगलवार को करीब साढ़े सात बजे बाइक से अपने घर जा रहा था। इस दौरान बाइक के अागे अचानक पशु जाने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। घायल को पीलीबंगा सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां से उसे हनुमानगढ़ रेफर कर दिया। हालत ज्यादा खराब होने से उसे हनुमानगढ़ से बीकानेर के लिए रेफर कर दिया। रास्ते युवक ने दम तोड़ दिया।