- Hindi News
- दो प्रतिष्ठानों पर आयकर सर्वे, करोड़ों की अघोषित आय सरेंडर होने की संभावना
दो प्रतिष्ठानों पर आयकर सर्वे, करोड़ों की अघोषित आय सरेंडर होने की संभावना
आयकरटीमें बुधवार को शहर के दो प्रतिष्ठानों पर एक साथ पहुंची और प्रोपर्टी रुपयों के लेन-देन से जुड़े दस्तावेज खंगाले। प्रतिष्ठान ऑयल मिल कॉटन फैक्ट्री से संबंधित हैं। देर रात तक सर्वे की कार्रवाई चलती रही। यहां से करोड़ों की अघोषित आय सरेंडर होने की संभावना है। गुरुवार को इसका खुलासा हो सकता है।
जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर टाउन में एक कॉटन फैक्ट्री जंक्शन में ऑयल मिल के प्रतिष्ठान इनसे संबंधित फर्माें पर सर्वे की कार्रवाई शुरू की गई। आयकर टीमों में बीकानेर हनुमानगढ़ के अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे। वहीं पुलिस की व्यवस्था भी कड़ी रही। टीम ने प्रोपर्टी एवं रुपयों के लेन-देन से जुड़े अनेक दस्तावेज खंगाले, जिनकी बारीकी से जांच की गई। कार्रवाई के मद्देनजर सुरक्षा के इंतजाम रहे।
कार्रवाईसे मचा हड़कंप
आयकरविभाग के सर्वे के दौरान शहर के अन्य व्यवसायियों में हड़कंप मच गया। सर्वे की खबर के बाद कार्रवाई के डर से कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी।