- Hindi News
- नगर देहात मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आज
नगर देहात मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आज
हनुमानगढ़| भारतीयजनता पार्टी नगर देहात मंडल के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों की बैठक गुरुवार को दोपहर दो बजे जंक्शन स्थित दुर्गा मंदिर धर्मशाला में होगी। बैठक को भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप धनकड़ केबिनेट मंत्री डॉ. रामप्रताप संबोधित करेंगे। भाजपा नगरमंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने बताया कि बैठक में 19 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित सूरतगढ़ आगमन पर होने वाली जनसभा और भाजपा के सदस्यता अभियान की रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी।