पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हज के लिए आवेदन शिविर आज, टाउन के मुसाफिरखाना में लगेगा शिविर

हज के लिए आवेदन शिविर आज, टाउन के मुसाफिरखाना में लगेगा शिविर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़| हजपर जाने के इच्छुक लोगों के लिए आवेदन शिविर गुरुवार को टाउन में जाकिर हुसैन पार्क के पास मुसाफिरखाना में लगाया जाएगा। जिला हज ट्रेनर हाजी जमील मोहम्मद मदनी ने बताया कि शिविर सुबह दस से शाम चार बजे लगाया जाएगा। हज 2015 में जाने के इच्छुक लोग इस शिविर में आवेदन कर सकेंगे। हज ट्रेनर ने बताया कि आवेदक को पासपोर्ट उसकी दो फोटो कॉपी, फोटो आदि लाना जरूरी है। इसके अलावा 70 साल से अधिक उम्र के आवेदक अपना सहयोगी का पासपोर्ट लेकर आएंगे।