- Hindi News
- संभागीय आयुक्त के निर्देश पर पांच टीमों ने विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण
संभागीय आयुक्त के निर्देश पर पांच टीमों ने विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण
हनुमानगढ़| संभागीयआयुक्त सुबीर कुमार के निर्देश पर गठित पांच टीमों ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। इसमें कार्यालय व्यवस्थाओं विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई। जानकारी के अनुसार कलेक्ट्रेट का वरिष्ठ लिपिक अब्दुल कादिर, चेतन आचार्य अयूब अली ने निरीक्षण किया। वहीं रसद कार्यालय का नत्थूराम मीणा डीएसओ संभागीय कपिल शर्मा कनिष्ठ लिपिक, कोष कार्यालय का लेखाकार राजेंद्रसिंह जिला कारागृह का कनिष्ठ लिपिक नारायणदास तथा नगरपरिषद कार्यालय का वरिष्ठ लिपिक सोमदत्त ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यह टीमें संभागीय आयुक्त को रिपोर्ट सौंपेंगी।