पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब एपीएल और बीपीएल परिवारों को मिलेगा चार लीटर केरोसिन

अब एपीएल और बीपीएल परिवारों को मिलेगा चार लीटर केरोसिन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़| एपीएलऔर बीपीएल परिवारों को फरवरी माह से चार लीटर केरोसिन वितरित किया जाएगा, जबकि पहले तीन लीटर केरोसिन मिलता था। डीएसओ सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि 16 फरवरी से ऐसे एपीएल और बीपीएल कार्डधारियों को जिनके पास गैस कनेक्शन नहीं हैं, उन्हें चार लीटर केरोसिन दिया जाएगा। इस संबंध में सभी डिपो होल्डरों को अवगत करवा दिया गया है। जिले में इस तरह के करीब तीन लाख 26 हजार कार्डधारी हैं। इससे उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी।