भाग्यशाली ग्राहकों को उपहार भेंट किए
पीलीबंगा. भारतपैट्रोलियम द्वारा पैट्रो कार्ड धारक ग्राहकों के लिए प्रारंभ की गई स्कीम के तहत बुधवार को कम्पनी के स्थानीय आऊटलेट पीलीबंगा फिलिंग स्टेशन पर भाग्यशाली ग्राहकों को उपहार भेंट किए गए। कंपनी के सीनियर सेल्स ऑफिसर अकुंर रस्तोगी, डीलर राजेश बांठिया, धर्मेंद्र सिंह भाटी ने इस अवसर पर खिराजराम, दीवानसिंह फतेहसिंह को उपहार भेंट कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अंकुर रस्तोगी ने बताया कि इस योजना के तहत पीलीबंगा से करीब डेढ़ दर्जन ग्राहकों को इनाम निकले हैं। जिन्हें कंपनी द्वारा उनके उपहार भेंट किए जा रहे हैं।