रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग
बीकानेर-भटिंडाखंड की एक्सप्रैस गाडिय़ों का विस्तार करने की मांग करते हुए तरुण संघ ने रेलमंत्री सुरेश प्रभु को एक ज्ञापन प्रेषित किया है। ज्ञापन में संघ महासचिव सुरेश जैन द्वारा दिए गए हवाले के मुताबिक बीकानेर भठिंडा खंड की कुछ ट्रेन ऐसी है जिनका विस्तार अगर दूसरे स्टेशन तक कर दिया जाए तो रेल विभाग को बिना किसी अतिरिक्त संसाधनों के अतिरिक्त आय तो होगी ही साथ ही यात्रियों को भी अतिरिक्त लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। ज्ञापन में संस्था ने बांद्रा से बीकानेर, बीकानेर से हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रैस सहित यात्री गाडिय़ों का विस्तार करवाने एवं रेलवे स्टेशन पर यात्री शैड का विस्तार करवाने, टिकट खिड़की को डबल करने, पानी शौचालय की समुचित व्यवस्था उपलब्ध करवाने, स्टेशन पर कोच डिस्पले बोर्ड लगवाने, कल्याण भूमि के सामने रेलवे लाइनों के मध्य सड़क बनाए जाने की मांग की है।