पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा सरकार सिर्फ सपने दिखा रही है: बिश्नोई

भाजपा सरकार सिर्फ सपने दिखा रही है: बिश्नोई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपासरकार से लोग उबने लगे हैं और एक साल बीत जाने पर भी सरकार ने आमजनता के लिए कुछ नहीं किया। स्थिति यह है कि भाजपा लोगों को सिर्फ सपने दिखा रही है। यह बात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव पूर्व मंत्री केसी बिश्नोई ने कही। बिश्नोई महासचिव बनने के बाद पहली बार संगरिया पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उनके सम्मान में पंचायती धर्मशाला में रखे गए कार्यक्रम में बिश्नोई ने कहा कि मीरा कॉलेज का सरकारीकरण रद्द करके भाजपा सरकार ने अच्छा नहीं किया। इससे यहां की बेटियों की शिक्षा पर असर पड़ेगा। पूर्व सांसद भरत राम मेघवाल, व्यापार मण्डल के अध्यक्ष कृष्ण जैन, पूर्व पालिका अध्यक्ष जयपाल धारणियां, एडवोकेट मोती लाल कन्दोई, मनीराम आदि मौजूद थे। मंच संचालन सोहन सोनी ने किया।

संगरिया. कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि