- Hindi News
- मांगों को लेकर किसानों ने सीएम को ज्ञापन भेजा
मांगों को लेकर किसानों ने सीएम को ज्ञापन भेजा
संगरिया. गांवहरिपुरा के किसानों ने बुधवार को मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर क्षेत्र की समस्याओं को हल करने की मांग की है। ज्ञापन में किसानों को सहकारी समिति से मिलने वाले ऋण पर ब्याज माफ करने, यूरिया खाद की कमी दूर करने, भाखड़ा नहर के क्षेत्र के शेष खाळों को पक्का करने एवं जिंसों के उचित भाव दिलाने सहित अनेक मांगें शामिल हैं।