पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों को दिया मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण

किसानों को दिया मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरिया. ग्रामोत्थानविद्यापीठ के कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित पांच दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण शिविर का समापन शुक्रवार को हुआ। प्रशिक्षण में राजस्थान, हरियाणा एवं पंजाब राज्य के 57 युवा कृषकों ने भाग लिया। शिविर में मधुमक्खी पालन के बारे में जानकारी दी गई। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि सहायक निदेशक (उद्यानिकी) बलवीर सिंह ने कहा कि मधुमक्खी पालकों को अनुदान से संबंधित किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना होगा, बशर्ते वे इस व्यवसाय को लगन निष्ठा से करें। केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अनूप कुमार ने केंद्र की गतिविधियों की जानकारी दी मधुमक्खी पालन में हर तरह का तकनीकी सहयोग देने का आश्वासन दिया।