हनुमानगढ़। गांवसतीपुरा स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में पुलिस प्रशासन की ओर से बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए चल रहे प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ। इसमें महिला पुलिसकर्मियों ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। इस मौके पर एडीईओ राजेंद्र प्रसाद सिहाग ने कहा कि क्षेत्र में बालिकाओं के साथ छेडख़ानी की घटनाएं बढ़ गई है। जिससे बचाव के लिए बालिकाओं को खुद की रक्षा करना सीखना होगा। उन्होंने बताया कि पुलिस की महिला कांस्टेबलों की ओर से बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए ताकि वह विपरीत परिस्थितियों में अपनी रक्षा कर सके।
प्रधानाध्यापक रविंद्र मित्तल ने कहा कि बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पुलिस की यह पहल है। इससे बालिकाओं में खुद की रक्षा करने का विश्वास जागेगा। इसके बाद भी अगर बालिकाओं के साथ कोई छेडख़ानी आदि की घटना होती है और वह पुलिस थाना में अपनी रिपोर्ट कर सकती हैं। शिविर में महिला कांस्टेबल गायत्री बिश्नोई, इंद्रा सुथार, इंद्रा चौधरी, सुमन स्कूल की शारीरिक शिक्षक सरिंद्र कौर बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर स्कूल स्टाफ के अलावा ग्रामीण मौजूद थे।
- गांव सतीपुरा में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन।
(हनुमानगढ़. सतीपुरा स्थित सरकारी स्कूल में छात्राओं को आत्मरक्षा का गुर सीखाती महिला पुलिसकर्मी।)