पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वुशू प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ ने जीते चार गोल्ड मेडल

वुशू प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ ने जीते चार गोल्ड मेडल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़। राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ के युवाओं बच्चों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। हनुमानगढ़ के खिलाड़ियों ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के विभिन्न आयु वर्ग के मुकाबलों में चार स्वर्ण, दो रजत दो कांस्य पदक हासिल किए। गौरतलब है कि राज्यस्तरीय वुशू प्रतियोगिता नौ से 11 दिसंबर तक श्रीगंगानगर में आयोजित की गई थी। विजेता बच्चों का शुक्रवार को हनुमानगढ़ पहुंचने पर अभिनंदन किया गया। शुक्रवार शाम को जंक्शन स्थित रोटरी भवन में हनुमानगढ़ वुशू संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान टीम के सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र भी दिए गए।
कार्यक्रम में वुशू संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र अग्रवाल, रोटरी क्लब अध्यक्ष राजकुमार जैन, पार्षद राजेश कड़वासरा, सुरेश धमीजा, टीम के कोच शंकर सिंह, रोटरी क्लब के सुरेंद्र सैनी, सुनील कामरा, मानवेंद्र भादू, निशांत शर्मा आदि मौजूद थे। सेवा विकलांग के संचालक वुशू संघ के कोषाध्यक्ष हेमंत गोयल ने आभार जताया।

इन बच्चों ने किया नाम रोशन: राज्यस्तरीय वुशू प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग की विभिन्न स्पर्धाओं में बलवंत सिंह ने अकेले ही तीन गोल्ड मेडल हासिल किए। इसके अलावा जूनियर वर्ग में साहिल कुमार ने गोल्ड मेडल, सीनियर वर्ग में शक्ति सिंह जोरावरसिंह राठौड़ ने सिल्वर मेडल और जूनियर वर्ग में अनुरित कड़वा सीनियर वर्ग में विष्णु नायर ने ब्रोंज मेडल जीते।

(वुशू प्रतियोगिता में प्रदर्शन कर लौटी जिले की टीम के खिलाड़ी अतिथि।)