- Hindi News
- खड़वं जा पर राेक लगाई तो सीसी ब्लॉक्स की रोड का निर्माण हुआ तेज
खड़वं जा पर राेक लगाई तो सीसी ब्लॉक्स की रोड का निर्माण हुआ तेज
जिलापरिषद की ओर से गांवों में खडंजा निर्माण पर राशि खर्च करने से रोकने के निर्देश जारी होने के बाद अब सीसी ब्लॉक्स की सड़कें बनाने का खेल शुरू हो गया है। खडंजा की तरह ही सीसी ब्लॉक्स के माध्यम से बनने वाली गलियों और सड़कों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थिति यह है कि जिला परिषद के अाला अधिकारियों को खुद भागदौड़ करके निम्न गुणवत्ता के काम रुकवाने पड़ रहे हैं। इंद्रपुरा गांव में घटिया ब्लॉक्स से रोड निर्माण की बात सामने आने के बाद मंगलवार को जिला परिषद सीईओ ने भी साइट का निरीक्षण किया और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाई। अधिकारियों के मुताबिक कुछ अन्य ग्राम पंचायतों में भी इसी तरह की बात सामने आई है।
पंचायतीराज विभाग के पास है टेस्टिंग लैब
सीसीब्लॉक्स की गुणवत्ता की जांच करने के लिए पंचायती राज विभाग के पास पूरे जिले में टेस्टिंग लैब नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक कई जगह से सीसी टाइल्स के सैंपल लेकर जांच के लिए चूरू पीडब्ल्यूडी विभाग की लैब में भिजवाए गए। इनके रिजल्ट अच्छे नहीं मिले हैं। जिले में सीसी ब्लॉक्स की दरें स्ट्रेंथ एम-30 के हिसाब से निर्धारित की गई हैं। इस आधार पर टाइल्स की प्रति वर्ग मीटर स्ट्रेंथ 300 किलोग्राम होनी चाहिए लेकिन असल में यह इससे आधी भी नहीं है। अब जिला परिषद ने सीसी टाइल्स की गुणवत्ता के लिए कार्यकारी संस्था तकनीकी अभियंता की जिम्मेदारी तय की है। इन्हें टाइल्स की जांच सक्षम लैब से करवाने के निर्देश दिए गए हैं और गुणवत्ता खराब होने पर इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।
कार्यकालके अंत में जमकर खर्च की जा रही है राशि
पंचायतीराज चुनाव सिर पर होने के कारण अब जनप्रतिनिधि अपनी पंचायत के खाते में बची राशि को जल्द से जल्द खर्च करना चाहते हैं। इसके लिए गुणवत्ता से भी समझौता किया जा रहा है। उधर, जिला परिषद के अधिकारी इस राशि को चुनाव के बाद नए जनप्रतिनिधियों के लिए बचाना चाहते हैं ताकि वे पद संभालते ही अपने हिसाब से विकास कार्य शुरू करवा सकें। इसके लिए पहले खडंजा पर रोक लगाने के निर्देश जारी हुए थे लेकिन अब सरपंचों ने सीसी ब्लॉक्स के माध्यम से सड़कों गलियों का निर्माण करवाना शुरू कर दिया है।
पंचायतोंमें हुए करोड़ों के निर्माण
सीसीब्लॉक्स के माध्यम से सड़कें गलियां बनाने में गांवों में करोड़ों रुपए की राशि ख