पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अश्लील क्लिप सार्वजनिक करने की धमकी देकर करते रहे दुष्कर्म

अश्लील क्लिप सार्वजनिक करने की धमकी देकर करते रहे दुष्कर्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नशीलापदार्थ पिलाकर युवतियों से दुष्कर्म करने के आरोप में शुक्रवार को दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। दोनों पीड़िताओं का आरोप है कि आरोपी युवकों ने उनकी अश्लील क्लिप बना ली और बदनामी का भय दिखाकर देह शोषण करते रहे। महिला थाना पुलिस इस संबंध में कोर्ट के आदेश पर मामले दर्ज कर जांच कर रही है। गांव बडोपल की रहने वाली पीड़िता ने परिवाद में बताया कि करीब चार माह पहले वह जंक्शन में भगतसिंह चौक पर बस के इंतजार में खड़ी थी। इस दाैरान अजय उर्फ राजू पुत्र लिखमीचंद सतपाल पुत्र गुरनाम सिंह निवासी फरीदकोट ने बहलाफुसलाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद आरोपियों ने दुष्कर्म कर अश्लील क्लिप बना ली और क्लिप सार्वजनिक करने की धमकी देकर देह शोषण किया। इसी तरह गांव डबलीराठान की रहने वाली एक पीड़िता ने परिवाद में बताया कि चार-पांच माह पहले वह जंक्शन बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी। इस दौरान गांव धोलीपाल निवासी सोनू बाइक लेकर आया और बहलाफुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोपी ने उसे चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और दुष्कर्म कर अश्लील क्लिप बना ली। इसके बाद सोनू और उसका साथी लालचंद धमकी देकर देह शोषण करते रहे। गर्भवती होने पर आरोपियों ने उसका गर्भ गिरवा दिया।