गीता जयंती महोत्सव का समापन
पीलीबंगा| गीताभवन ट्रस्ट द्वारा आयोजित गीता जयंती महोत्सव का समापन गुरुवार को हुआ। गीता भवन ट्रस्ट के श्यामसुंदर शर्मा के अनुसार परमात्मदेव महाराज के सान्निध्य में आयोजित इस महोत्सव में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। समापन कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के उपाध्यक्ष श्यामसुंदर रोहतकिया ने परमात्मदेव महाराज का शॉल ओढ़ाकर चेतनलाल लखोटिया ने माला पहनाकर सम्मान किया। कार्यक्रम में कृष्णलाल कामरा, देवाराम कालड़ा, गीता भवन कमेटी की महिला मंडल, श्यामसुंदर रोहतकिया आदि का योगदान रहा। प्रवक्ता श्यामसुंदर शर्मा ने ट्रस्ट को आर्थिक सहयोग देने वाले सभी जनों का आभार प्रकट किया।