पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कीमती भूखंड को सस्ते में बेचने का आरोप

कीमती भूखंड को सस्ते में बेचने का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपालिकाकी बेशकीमती भूखंडों को सस्ते में बेचने का आरोप लगाते हुए उक्त भूखंडों से संबंधित पत्रावली जब्त करने की मांग करते हुए वार्ड पार्षद राजू सुथार ने एसडीएम को ज्ञापन दिया है। सुथार ने बताया कि मंडी विकास समिति के समय में नीलाम किए गए भूखंड संख्या 289 साईज 60 गुणा 90 सेक्टर एक भूखंड संख्या 293, नगरपालिका के अधीन हैं। पालिका प्रशासन उक्त दोनों भूखंडों को कौडियों के दाम में देना चाहता है। इससे नगरपालिका को करोड़ों रुपए के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ेगा। इस संबंध में राज्य सरकार को प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्णय का नगरपालिका बोर्ड की मंगलवार को हुई बैठक में विरोध भी हो चुका है। पालिका प्रशासन संबंधित पार्टियों से सांठ-गांठकर उक्त योजना को सिरे चढ़ाने में लगा हुआ है।

^इनभूखंडों से संबंधित प्रस्ताव बोर्ड की बैठक में पारित कर राज्य सरकार को मार्गदर्शन हेतु भिजवा दिए गए हैं। इसके संबंध में आगामी निर्णय राज्य सरकार के निर्देशानुसार ही लिया जाएगा। गुरदीपसिंहदंदीवाल, ईओ,पीलीबंगा नगरपालिका