पीलीबंगा में एकता मंच का खेल मेला 25 से
पीलीबंगा| एकतामंच द्वारा सर्दी की छुट्टियों में बच्चों को टीवी इंटरनेट से दूर रखकर उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए 25 से 28 दिसंबर तक अग्रवाल धर्मशाला में खेल मेले का आयोजन किया जाएगा। संस्था महासचिव रोहित सहगल के अनुसार इस मेले में सीनियर जूनियर वर्ग में चित्रकला, मेहंदी, रंगोली, अंताक्षरी, लूढो बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतिदिन सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होने वाले इस खेल मेले में शामिल होने के लिए पारीक पुस्तक भंडार अग्रवाल पुस्तक भंडार पर संपर्क किया जा सकता है। कार्यक्रम प्रभारी विमल सिंगला ने बताया कि प्रतियोगिता के नियमों के मुताबिक चित्रकला, मेहंदी रंगोली प्रतियोगिता में आवश्यक सामग्री प्रतिभागी को स्वयं लानी होगी। प्रवेश पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगा।