पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमीन विवाद की निष्पक्ष जांच के लिए व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

जमीन विवाद की निष्पक्ष जांच के लिए व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरिया| रजिस्टर्डबैयनामा से कृषि भूमि क्रय करने में निष्पक्ष जांच और न्याय की गुहार को लेकर व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णकुमार जैन के नेतृत्व में हनुमानगढ़ के व्यापारियों ने संगरिया डीएसपी आरडी स्वामी को शुक्रवार को ज्ञापन दिया। व्यापारी रमन कुमार, गुलाब सिंह, महेंद्र सिंह पुत्र रूपचन्द जाति अग्रवाल निवासी हनुमानगढ़ जंक्शन ने बताया कि तहसील संगरिया के चक नंबर 12 एसबीएन में नौ बीघा कृषि भूमि रजिस्टर्ड बैयनामा से क्रय की थी और इस जमीन पर वे खरीददार की हैसियत से काबिज है। इसका एक वाद न्यायलाय उपखंड अधिकारी के यहां जैरकार है। अधिवक्ता उसके परिवार के सदस्यों ने अपने हिस्से की समस्त भूमि पूर्व में जरिए रजिस्टर्ड बैयनामा से विक्रय कर दी। व्यापरियों ने बताया कि उन्होने पंजीयक से नियमानुसार समस्त राशि का भुगतान करके खरीदी है। व्यापारियों ने डीएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और बार एसोसिएशन के दबाव में आकर व्यापारियों पर कोई भी अनुचित कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी हैप्पी जिंदल, सुनील सिंगला, केवल कृष्ण, ओमप्रकाश गर्ग, विनोद शर्मा, गोपालकृष्ण मंगल आदि मौजूद रहे। गौततलब है कि बार एसोसिएशन ने इस मामले में आठ दिसंबर को डीएसपी को ज्ञापन दिया था।

दोदिन नहीं होगी नरमे की खरीद: (पीलीबंगा) भारतीयकपास निगम लिमिटेड के पीलीबंगा खरीद केंद्र पर समर्थन मूल्य पर खरीदे गए नरमे के तोल की समस्या नरमा रखने की समस्या को देखते हुए शनिवार सोमवार को सीसीआई द्वारा समर्थन मूल्य पर नरमे की खरीद नहीं की जाएगी।