- Hindi News
- अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश
अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश
जिलाआबकारी अधिकारी फतेह मोहम्मद ने शुक्रवार को टाउन स्थित आबकारी कार्यालय में विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक ली। इसमें अवैध शराब की खरीद-फरोख्त के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए। आगामी पंचायत चुनावों के मद्देनजर अलर्ट रहने के लिए कहा गया। इस मौके पर राजस्व बढ़ाने अवैध शराब की धरपकड़ कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज करने को लेकर चर्चा की गई। जंक्शन स्थित विभागीय डिपो से अंग्रेजी शराब की लिफ्टिंग को लेकर निर्देश दिए।
बैठक में एईओ रामलाल मीणा, प्रहराधिकारी सुदर्शन भादू,सत्यवीर सिंह, आबकारी निरीक्षक मधु उज्जवल आदि अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।