मांग को लेकर कलेक्टर को दिया ज्ञापन
हनुमानगढ़| संगरियाके मीरा कॉलेज के सरकारीकरण की मांग को लेकर भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पतंजलि योग समिति इकाई धोलीपाल के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन शुक्रवार को कलेक्टर को सौंपा। ज्ञापन में मीरा कॉलेज का सरकारीकरण बहाल करने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालो मे महावीर प्रसाद माली, उमाकांत श्रीवास्तव, श्रीधर शर्मा, मोहित आदि शामिल थे।