- Hindi News
- टाउन जंक्शन की कच्ची बस्तियों में खुलेगी एक एक सरकारी डिस्पेंसरी
टाउन जंक्शन की कच्ची बस्तियों में खुलेगी एक-एक सरकारी डिस्पेंसरी
योजनाके तहत कच्ची बस्तियों में रहने वाले लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। इससे कच्ची बस्तियों के वाशिंदों को आसानी से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। अधिकारियों के मुताबिक गरीब बस्तियों में अशिक्षा कुपोषण के कारण रोगी अधिक होने की संभावना रहती है। इसलिए सरकार ने कच्ची बस्तियों के लोगों को राहत पहुंचाने के मकसद से यह योजना लागू की है।
नगर संवाददाता|हनुमानगढ़
कच्चीबस्तियों में जीवन यापन कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें इलाज स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग की मांग पर नगरपरिषद ने कच्ची बस्तियों में सरकारी डिस्पेंसरी को लेकर कवायद शुरू कर दी है। नगरपरिषद ने डिस्पेंसरी के लिए जगह उपलब्ध कराने का प्रस्ताव तैयार किया है।
ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए एनआरएचएम की तर्ज पर अरबन क्षेत्रों की कच्ची बस्तियों में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाना प्रस्तावित है। राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन (एनयूएचएम ) के तहत कच्ची बस्तियों में शहरी स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने हैं। इसके तहत टाउन-जंक्शन में दो डिस्पेंसरियां खोली जाएंगी। टाउन में बिहारी बस्ती तथा जंक्शन में सुरेशिया स्थित कच्ची बस्ती में डिस्पेंसरी खोली जाएंगी। इसके लिए चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग की ओर से नगरपरिषद को जगह उपलब्ध कराने को कहा गया है। अधिकारियों के मुताबिक कच्ची बस्तियों में जगह उपलब्ध कराने के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। प्रस्ताव 15 दिसंबर को होने वाली नए बोर्ड की पहली बैठक में रखा जाएगा।
संविदापर होगी स्टाफ की नियुक्ति
एनयूएचएमके तहत अरबन पीएचसी पर कार्यरत स्टाफ शहर की कच्ची बस्तियों में जाकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ उनका उपचार करेगा। जिला मुख्यालय पर बनने वाली इस अरबन सीएचसी पर संविदा कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। जिसमें एक मेडिकल ऑफिसर, एक स्टाफ नर्स, डाटा एंट्री ऑपरेटर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी।
^कच्चीबस्तियों में सरकारी डिस्पेंसरी खोलने की स्वीकृति मिल चुकी है। इस संबंध में नगरपरिषद को जगह उपलब्ध कराने को कहा गया है। जगह उपलब्ध होते ही डिस्पेंसरी शुरू की जाएगी। डॉ.प्रीतमोहिंद्रसिंह,सीएमएचओ,हनुमानगढ़
^डिस्पेंसरीके लि